शिव नारायण स्तूति

शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण
सबरी के बैर, सुदामा के तण्डुल, रुचि रुचि भोग लगावायन
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
दुर्योधन गृह मेवा त्यागो, प्रभु साग विदुर घर पावायण,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
ग्वाल बाल जब डूबन लागे, प्रभु हरि जी के नाम उचारायण,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
गज और ग्राह लड़े जल भीतर, प्रभु लड़ी लड़ी गजहारायण,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
नाक कान जब डूबन लागे, प्रभु हरि जी के नाम उचारायण,
हरि हो हरि जी के नाम पुकारायण,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
गज के हीर सुनय यदुनन्दन, पाव पैदल उठी धावायन,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
नारायण के चरण कमल पर, सुमरि सुमरि भव पारायण,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |
ग्राह के आहि गजराज उबारे, स्वामी भक्तवत्सल कहलावयण,
शिवम नारायण नारायण नारायण नारायण |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top